Jamshedpur: पति के निधन और अवसाद के कारण कृष्णा नगर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जमशेदपुर:  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होम पाइप कृष्णा नगर में मंगलवार को एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान माया रानी घोष (55) के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, माया रानी दोपहर करीब 2:30 बजे अपने घर में फांसी लगाकर अपने जीवन का अंत कर दिया।

घटना की जानकारी तब हुई जब उनका बेटा तपन घोष काम से घर लौटे। घर में प्रवेश करते ही उन्होंने देखा कि उनकी मां पंखे से लटकी हुई हैं। यह दृश्य देखकर वह घबरा गए और तुरंत सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है। बेटे तपन घोष ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। कुछ वर्ष पहले उनके पिता का निधन हो गया था। पति की मौत के बाद माया रानी काफी अवसाद में रहने लगीं और उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा था। तपन का कहना है कि इसी मानसिक तनाव के कारण उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, माया रानी घोष अपने मोहल्ले में शांत स्वभाव की महिला थीं। लेकिन पति की मौत के बाद वह अक्सर अकेली रहने लगी थीं। परिजन और पड़ोसी उन्हें संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन बीमारी और मानसिक तनाव ने धीरे-धीरे उन्हें तोड़ दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में PDS दुकान बंद, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति मुखर, रणनीति बनाने को 23 को अहम बैठक

यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देना गलत संघर्ष समिति के 50 समूह बनाए जाएंगे एक और बड़ी बैठक का आयोजन 23 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर दस्तखत…

Spread the love

Jamshedpur : सेंदरा पर्व पर पूरी तरह शिकार पर रहेगी रोक : प्रधान वन संरक्षक 

वन विभाग के अधिकारियों के साथ 85 गांव के इको विकास समिति के सदस्य हुए शामिल जमशेदपुर : सेंदरा पर्व को लेकर इस बार दलमा क्षेत्र में वन विभाग ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time