Jamshedpur: आदित्यपुर में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर:  सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर 2, रोड नंबर 2 में रहने वाले 24 वर्षीय आशुतोष कुमार, जो पेशे से ऑटो चालक थे, ने बुधवार सुबह अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, आशुतोष ने अपनी बहन निधि कुमारी से ऑटो गाड़ी की मरम्मत कराने के लिए पैसे मांगे। बहन द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर वह गुस्से में कमरे में चले गए। कुछ समय बाद जब परिजन और आसपास के लोग उन्हें खोजने पहुंचे, तो पाया कि कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो आशुतोष पंखे से लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही दोस्तों ने आशुतोष को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया।

सूचना पाकर आरआईटी थाना पुलिस एमजीएम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आशुतोष मेहनतकश और शांत स्वभाव का युवक था। हालांकि आर्थिक तंगी के कारण वह अक्सर परेशान रहता था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पति के निधन और अवसाद के कारण कृष्णा नगर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझां की स्मृति में शोक सभा का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर किया नमन 

जमशेदपुर : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान स्वर्गीय महेंद्र सिंह बोझा की स्मृति में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के कमेटी कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में…

Spread the love

Ranchi : सावन उत्सव भगवान शिव की आराधना और हरियाली के स्वागत के लिए जाना जाता है : डॉ.रानी ठाकुर

रांची (संगीता पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत्री हिन्दू रत्न,प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक (झारखण्ड राज्य),राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रानी ठाकुर ने सावन उत्सव पर साक्षात्कार देते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time