Jamshedpur: संविधान बचाओ दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में संविधान बचाओ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह और मुख्य अतिथि बलजीत सिंह बेदी ने साकची पुराना कोर्ट के पास बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने हाथों में तख्ती लेकर “संविधान बचाओ-देश बचाओ”, “संविधान की रक्षा हम करेंगे”, “संविधान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “लाठी गोली खाएंगे, संविधान को बचाएंगे” और “बाबा भीमराव अंबेडकर जिंदाबाद” जैसे नारे बुलंद किए। इससे आम जनता को संविधान और उसके महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह और बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि भारत का संविधान स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुषों की मेहनत का परिणाम है। संविधान में समानता, न्याय, स्वतंत्रता और आम नागरिकों के अधिकारों को संरक्षित किया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हर हाल में संविधान की रक्षा का प्रण लें।

रामाश्रय प्रसाद, बिजय खान, रियाजुद्दीन खान, शमशेर खान, शशि कुमार सिन्हा, डॉ. परितोष सिंह, संजीव श्रीवास्तव, के.के. शुक्ल, चिन्ना राव, रजनीश सिंह, राजेश चौधरी, विश्वजीत जेना, अंसार खान, सुरेंद्र शर्मा, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, गुरदीप सिंह, सामंता कुमार, अरुण कुमार सिंह, शफीअहमद खान, ज्योति मिश्र, सुनील प्रसाद, संजय यादव, जितेन्द्र सिंह, गीता सिंह, शिल्पी, सुनीता ओझा, अमरजीत नाथ मिश्र, आशुतोष सिंह, फिरोज खान, राजकिशोर प्रसाद, राकेश साहू, अमर कुमार मिश्रा, रंजीत सिंह, रंजीत राम, देवाशीष घोष, लखिंदर करुआ, अजय कुमार शर्मा, ए.आर. कैलाश, राजकुमार वर्मा, रविन्द्र मौर्या, रविशंकर के.पी., राकेश पांडेय, सुरेन्द्र सिंह, फरहत, अबुबकर, अविनाश यादव, कौशल प्रधान, मो. आबिद, पंकज कुमार, हरिकृष्ण लोहार, इंदु देवी, ममता देवी, सुमन देवी समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *