Jamshedpur: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में संविधान दिवस, छात्राओं ने ली संविधान की शपथ

जमशेदपुर:  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर और सिदगोड़ा कैंपस में संविधान दिवस मनाया गया। बिष्टुपुर कैंपस के ऑडियो विज़ुअल हॉल में राजनीति शास्त्र विभाग और NSS ने मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया।

कुलपति प्रोफेसर डॉ. अजिला गुप्ता ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि संविधान हमें समानता और बंधुत्व का अधिकार देता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

बिष्टुपुर कैंपस में छात्रकल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा और सिदगोड़ा कैंपस में कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर ने शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई। डॉ. किश्वर आरा ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. सलोमी कुजूर ने संविधान के माध्यम से स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की भावना को समझाया।

राजनीति विभाग के डॉ. अभय कांत ने संविधान के प्रत्येक शब्द की गहराई को छात्राओं के सामने स्पष्ट किया और उन्हें संविधान के अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर, डॉ. दीपा शरण, डॉ. अन्नपूर्णा झा, डॉ. रिजवाना परवीन, डॉ. सोनाली, डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. त्रिपुरा झा, डॉ. शहला जबीन, डॉ. अभय कांत, NSS कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, छात्राएं श्रुति और सुनीता सहित एनएसएस और अन्य विभागों की छात्राएँ और शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time