Jamshedpur: अमृतसर को मिला पवित्र सिटी का दर्जा, कुलबिंदर सिंह ने की मोदी-केजरीवाल की सराहना

जमशेदपुर:  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने नवें गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने सिखों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सम्मान दिखाकर समुदाय का दिल जीत लिया है।

कुलबिंदर सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर हिंदू धर्म के रक्षक और मानवाधिकार तथा बहुलवादी संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने तीन शिष्यों—भाई सती दास, भाई मती दास और भाई दयाला के साथ—जीवन का बलिदान दिया और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की। उन्होंने कभी अपने धर्म और संस्कृति से समझौता नहीं किया।

कुलबिंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने गुरु साहब के बलिदान और सिख धर्म के प्रति सम्मान व्यक्त किया। यह ऐतिहासिक है कि कोई गैर-सिख प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी इस तरह से सिख धर्म की भावना को सम्मानित करें।

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सिखों की 60-65 साल पुरानी मांग को पूरा किया। अमृतसर शहर को अब पवित्र सिटी का दर्जा मिला है। इसके तहत केशगढ़ और तलवंडी साबो को भी शामिल किया गया है। यहां अब मांस, तंबाकू और शराब की बिक्री व सेवन पर रोक रहेगी।

कुलबिंदर सिंह ने झारखंड सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य स्तर पर किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन का समर्थन नहीं किया और बलिदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की औपचारिकता भी नहीं निभाई।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मां तारा का दर्शन-पूजन

जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल मां तारा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां तारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time