जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पति की हत्या की साजिश में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों में बिट्टू (22), निवासी बागबेड़ा आरपी पटेल स्कूल के पास; मो शाहबाज उर्फ भोदू (19), बागबेड़ा रेलवे ट्राफिक कॉलोनी; और राहुल कुमार (26) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल, 2 मैग्जीन और 2 मोबाइल जब्त किए हैं।
![]()
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार, यह कांड 14 नवंबर को शुरू हुआ था। इस दिन जावेद खान और उनकी पत्नी हीना के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद हीना ने लेदा गैंग के कुछ सदस्यों को बुलाया, जिनमें ये तीन आरोपी शामिल थे। आरोपियों ने जावेद पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन फायरिंग नाकामयाब रही और किसी को कोई चोट नहीं लगी।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपियों ने फिर से जावेद खान को मारने की योजना बनाई है। यह योजना मुरुम मैदान, खासमहल, पर्सुडीह में बुधवार रात को क्रियान्वित करने की थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में यह भी सामने आया कि हीना खान का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर जेल में बंद लेदा के साथ था, और इसी को लेकर विवाद बढ़ा। विवाद के बाद ही उसने गैंग को बुलाकर अपने पति की हत्या की साजिश रची।
फिलहाल हीना फरार है और कांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: बहरागोड़ा में भूमि विवाद समाधान दिवस, विवादित जमीन के मामलों का मौके पर हुआ निपटारा