Saraikela: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में विधिक जागरूकता कक्षा, नशा – POCSO और DAWN Unit पर छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

सरायकेला:  सरायकेला जिले में गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, साहेबगंज में विधिक साक्षरता क्लब के तहत विशेष जागरूकता कक्षा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सरायकेला द्वारा किया गया। कक्षा 11 की छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए DLSA के सचिव तौसीफ मेराज ने महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

मेराज ने छात्राओं को मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि नशा केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को नहीं, बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा असर डालता है। छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचने के उपायों के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में POCSO Act के तहत बाल संरक्षण, अपराधों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया, दोषियों के लिए दंड, और पीड़ित बच्चों के पुनर्वास एवं मुआवजा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। छात्राओं को यह जानकारी दी गई कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना उनके लिए कितना जरूरी है।

मेराज ने NALSA के निर्देशानुसार संचालित ‘DAWN Unit’ के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी। इसका मुख्य उद्देश्य कमजोर और संवेदनशील वर्गों को त्वरित कानूनी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करना है।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू आल्दा और शिक्षिका टिंकी महापात्र ने छात्राओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम में PLVs (पारा लीगल वॉलंटियर्स)—बिट्टू प्रजापति, रिंकी महतो, राजकुमार काइबर्त और प्रदीप दास—भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में भूमि विवाद समाधान दिवस, विवादित जमीन के मामलों का मौके पर हुआ निपटारा

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Bahragora :आसमानी बिजली के चपेट में आने से राजमिस्त्री की हुई मौत

बहरगोड़ा : बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र की मानुषमुड़िया पंचायत से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है।जहां कालाबांध तालाब में नहाने के दौरान आसमानी बिजली (ठनका) की चपेट में आने से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time