Jamshedpur: मानगो में बजबजा रही नाली, आवागमन ठप, नगर निगम का होगा घेराव

जमशेदपुर:  मानगो के समता नगर में पिछले एक सप्ताह से नाली जाम होने से स्थिति नरकीय बनी हुई है। नाली का गंदा पानी सड़कों पर धार की तरह बह रहा है, जिससे लोगों का आवागमन लगभग ठप हो गया है। बदबू और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

 

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार मानगो नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद सफाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि सफाई के नाम पर ठेकेदार सिर्फ खानापूर्ति करते हैं और पूरे मोहल्ले में कचरे व गंदगी का ढेर जमा है। बदबू से हालात इतने खराब हैं कि लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं।

 

विकास सिंह पहुंचे मौके पर, उपायुक्त से की शिकायत

समस्या बढ़ती देख लोगों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाया। मौके का जायजा लेने के बाद उन्होंने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए उपायुक्त करण सत्यार्थी को शिकायत भेजी। उन्होंने कहा, “मानगो पूरी तरह गंदगी के आगोश में है। नगर निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जनता की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं।”

 

विकास सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मानगो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

 

मौके पर मिथलेश यादव, बिगन गुप्ता, अजीत शर्मा, विजय ठाकुर, संदीप शर्मा, शंकर सिंह, धनंजय पांडेय, मुना गुप्ता सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

    जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

    Spread the love

    Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

    आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *