Jamshedpur: स्वतंत्रता सेनानी पंडित नोखे लाल मिश्रा की 59वीं पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच भोजन वितरण

जमशेदपुर:  स्वतंत्रता सेनानी पंडित नोखे लाल मिश्रा की 59वीं पुण्यतिथि पर रविवार को पंडित नोखे लाल मिश्रा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटानगर स्टेशन चौक, गोलपहाड़ी, बिष्टुपुर राम मंदिर और दुमुहानी में एक हजार गरीबों के बीच भोजन पैकेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रघुनाथ मिश्रा ने टाटानगर स्टेशन चौक पर गरीबों को भोजन पैकेट देकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “पंडित नोखे लाल मिश्रा के कारण ही सिंहभूम का हिस्सा बंगाल और ओडिशा में जाने से बचा और यह बिहार राज्य में ही रहा। झारखंड सरकार को चाहिए कि पं. मिश्रा को मरणोपरांत सम्मानित कर उनके नाम पर सड़क का नामकरण किया जाए और अन्य उपाधियों से नवाजा जाए।”

 

समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने की, जबकि मुख्य संरक्षक आनंद मिश्रा ने कहा कि “पं. नोखे लाल मिश्रा के योगदान के अनुरूप उन्हें अब तक उचित सम्मान नहीं मिला है। इस संबंध में ट्रस्ट प्रतिनिधिमंडल जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरकार को अवगत कराएगा।”

ट्रस्ट के महासचिव रवींद्र मिश्रा उर्फ चंदन मिश्रा ने महासचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं कृष्णा नंद झा, विवेकानंद झा, विजय झा, शिशिर मिश्रा, गुणानंद झा, अशोक मिश्रा, नीलेश झा, इंदु मिश्रा, चुनचुन मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, फूल बाबू झा, अवधेश मिश्रा, अशोक झा, सतन मिश्रा, नवीन मिश्रा, रंजीत कुमार झा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: मनसा पूजा का शुभारंभ, पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने किया पंडाल का उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time