Mansa Puja 2025: नागों के आतंक से मुक्ति की मान्यता के साथ मनसा पूजा शुरू

सरायकेला:  श्रावण संक्रांति से शुरू होकर भादो और आश्विन संक्रांति तक मां मनसा देवी की पूजा बड़े धूमधाम से की जाती है। पश्चिम बंगाल और झारखंड में यह परंपरा विशेष आस्था और श्रद्धा के साथ निभाई जाती है। 2025 में मनसा पूजा 17 और 18 अगस्त को मनाई जाएगी, जो कि रविवार और सोमवार को पड़ रहा है।

पूजा की शुरुआत घटवारी से होती है। महिलाएं और पुरुष तालाबों से कलश में जल भरकर उसे सिर पर रखकर गाजे-बाजे और मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर तक पहुंचते हैं। भक्त लंबी कतारों में मां मनसा का आह्वान करते हुए घटवारी लेकर घर और मंदिर में स्थापित करते हैं।

 

विशेष रूप से रात्रि में पूजा-अर्चना होती है, जिसमें पूरी रात मां को पुष्पांजलि अर्पित की जाती है। परंपरागत रूप से भक्त अपनी मन्नत के अनुसार बतख और बकरे की बलि भी देते हैं। अगले दिन सुबह जलार्पण एवं विसर्जन के साथ घट को तालाब में समर्पित किया जाता है।

मां मनसा नागों की देवी मानी जाती हैं। मान्यता है कि उनकी पूजा से सर्पदंश और नागों के आतंक से मुक्ति मिलती है। साथ ही सुख-समृद्धि, धन-वैभव और शांति की प्राप्ति होती है।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बाघमुंडी के चौड़दा गांव के शिल्पकार वर्षभर मां मनसा की प्रतिमाएं बनाते हैं, जिनकी झारखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष मांग रहती है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Manasa Puja के साथ बढ़ा बतख का बाजार, एक बतख की कीमत 400 तक पहुंची
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : CHC बहरागोड़ा में आयोजित समेकित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मुफ्त जाँच व दवाओं के साथ एड्स से बचाव की दी गई जानकारी 

    बहरागोड़ा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय समेकित स्वास्थ्य शिविर (IHC) दूर-दराज के ग्रामीणों के लिए संजीवनी साबित हुआ, जहाँ सैकड़ों लोगों ने एक…

    Spread the love

    Jadugora : सिद्धू-कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल केडो का हुआ पुनर्गठन, पलटन मुर्मू बने अध्यक्ष

    स्कूल के सरकारीकरण की पहल होगी प्राथमिकता : कमिटी जादूगोड़ा : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सिद्धू-कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल केडो (हितकु, नरवा पहाड़) की कमिटी का सोमवार को पुनर्गठन किया गया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time