Jamshedpur: मेडिकल स्टोर में जेबकतरी, ग्राहक के 12 हजार से ज्यादा रुपये उड़ाए

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में जेबकटी और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार देर शाम मानगो थाना क्षेत्र के चेपापुल के पास एक मेडिकल स्टोर में ग्राहक को निशाना बनाया गया। यहां दवा लेने पहुंचे एक शख्स की जेब से 12 हजार 300 रुपये गायब हो गए। पूरी घटना स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

पीड़ित की पहचान पारडीह निवासी वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वे रात करीब 8:05 बजे डिस्काउंट मेडिकल स्टोर पहुंचे थे। काउंटर पर पर्ची देकर दवा लेने और जांचने के दौरान एक युवक पीछे खड़ा हो गया और बड़ी सफाई से उनकी जेब से नकदी निकाल ली।

दवा लेने के बाद जब वीरेंद्र यादव भुगतान करने लगे तो उन्हें पैसे गायब होने का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत स्टोर के स्टाफ को बताया। सीसीटीवी देखने पर आरोपी की हरकत साफ नजर आई।

घटना की खबर मिलते ही मानगो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वतंत्रता सेनानी पंडित नोखे लाल मिश्रा की 59वीं पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच भोजन वितरण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : KSMS में ओणम धूमधाम से मना , सैकड़ो लोगों ने केले के पत्ते पर ग्रहण किया भोग 

जमशेदपुर : केरला समाजम के तत्वाधान में रविवार को गोलमुरी स्थित KSMS स्कूल में केरल के सबसे जीवंत त्योहार ‘ओणम’ का जश्न मनाया गया । हालांकि इस साल ओणम 26…

Spread the love

Jamshedpur : मनपीटा में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर का ग्रामीणों ने किया विरोध, निर्माण कार्य रोकने की मांग

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले के हुरलुंग पंचायत अंतर्गत मनपीटा गांव में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने ग्रामसभा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time