Jamshedpur: चार दोस्त पहुंचे थे डैम, दो ही लौटे – नरगा डैम की गहराइयों में समा गईं दो जिंदगियाँ

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित नरगा डैम में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा घटा, जिसमें दो युवकों की डूबकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान गौरव सिंह (21 वर्ष) और अभिषेक कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के कासगंज मोहल्ला चौक के निवासी थे.

चार दोस्त पहुंचे थे डैम, दो ही लौटे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को करीब चार बजे चार दोस्त नरगा डैम पहुंचे थे. गौरव और अभिषेक नहाने के लिए पानी में उतरे, जबकि अन्य दो किनारे पर खड़े रहे. इसी दौरान गौरव अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में अभिषेक भी गहराई में उतर गया और खुद डूब गया.

रात में नहीं हो सका बचाव अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही दोस्तों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचित किया. हालांकि अंधेरा हो जाने के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका. सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव डैम से बरामद किए.

बांस का घर बनाते थे, सपनों की नींव बिखर गई
गौरव और अभिषेक दोनों जमशेदपुर के माचाबेड़ा क्षेत्र में बांस से घर बनाने का कार्य कर रहे थे. फिलहाल वे गोविंदपुर क्षेत्र में रह रहे थे. पुलिस ने दोनों शवों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंपे जाएंगे, जिन्हें वे अपने गांव लेकर जाएंगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: रातभर चली पार्टी के बाद होटल EL Dorado में मिली युवती की लाश, तीनों साथी हिरासत में

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time