Jamshedpur: जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने ऋतुराज सिन्हा के निधन पर जताया शोक

जमशेदपुर:  टाटा स्टील यूआईएसएल के वरिष्ठ पदाधिकारी ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाला है। उनके अचानक चले जाने से न केवल औद्योगिक समुदाय, बल्कि समाज के सभी वर्गों में गहरा शोक व्याप्त है।

सुबोध श्रीवास्तव ने सिन्हा के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे एक कुशल प्रशासक, सौम्य स्वभाव के अधिकारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे। टाटा स्टील यूआईएसएल में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके नेतृत्व, समर्पण और सरल स्वभाव ने उन्हें समाज और उद्योग जगत में सभी के बीच सम्मान दिलाया।

जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *