Jamshedpur: गहनों की चोरी का पर्दाफाश, 3.66 किलो चांदी और 47 ग्राम सोने के साथ महिला गिरफ्तार

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में रायगढ़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक महिला अपराधी के ठिकाने पर छापेमारी कर भारी मात्रा में चांदी और सोने जैसे आभूषण जब्त किए गए हैं. जांच के दौरान यह सामने आया कि नेहा सबर नामक महिला, बाजपेई नगर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त थी. छापेमारी के समय नेहा घर से फरार हो चुकी थी.

नेहा सबर के घर और पड़ोसी गीता सबर के मकान की तलाशी में 3.660 किलो चांदी जैसे गहने, 47 ग्राम सोने जैसे गहने, एक धारदार चाकू और लोहे का सबल बरामद हुआ.जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गीता सबर चोरी के गहनों को अपने घर में छिपाकर रखे हुए थी. उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया.

जब्त सामग्री में पायल, कमरबंध, बाली, अंगूठी, चेन सहित कुल 19 प्रकार के आभूषण शामिल हैं. पुलिस की इस कार्रवाई ने इलाके में सक्रिय चोरी के गिरोह की आशंका को बल दिया है.

चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार एवं उनकी टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इस बड़े चोरी कांड का पर्दाफाश संभव हो सका. पुलिस अब नेहा सबर की तलाश में जुटी हुई है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भू-विवादों के त्वरित समाधान की राह पर प्रशासन, आज निपटाए गए 48 मामले

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण टैंकर में घुसी कार; कटक रेफर किया गया घायल युवक

बहरागोड़ा : कोहरे की चादर और तेज रफ्तार का जानलेवा संगम शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर देखने को मिला। होटल ओम कृष्ण के पास खड़े एक टैंकर से कार की…

Spread the love

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time