जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति विधायक दशरथ गागराई ने जमशेदपुर स्थित परिसदन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में सरकारी भवनों और आवासों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई।
मरम्मत कार्य और निर्माण की स्थिति
बैठक में विशेष रूप से यह जानकारी ली गई कि पिछले तीन वर्षों में संबंधित विभाग द्वारा सरकारी भवनों और आवासों की मरम्मत की गई है या नहीं। इसके अलावा, भवनों के नवनिर्माण या मरम्मत के लिए विभाग से पत्राचार किया गया या नहीं, इसका भी मूल्यांकन किया गया।
सुरक्षा मानकों और सुविधाओं की समीक्षा
समिति के सभापति ने यह भी जानना चाहा कि निर्माण कार्यों में अग्नि सुरक्षा और तड़ित चालक जैसे सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है या नहीं। इसके साथ ही, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, शुद्धता के मानकों का पालन और सौर ऊर्जा से विद्युत आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
गोदामों और विद्यालयों की सुरक्षा और स्थिति
उन्होंने सरकारी गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर भी विचार किया और सरकारी विद्यालयों तथा छात्रावासों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान यह भी पूछा गया कि पिछले तीन वर्षों में कितने विद्यालयों और छात्रावासों की मरम्मत की गई है और नए निर्माण की क्या स्थिति है।
आवास योजनाओं की स्थिति
समिति के सभापति ने “अबुआ आवास योजना”, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), अंबेडकर आवास योजना और इंदिरा आवास योजना की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने यह भी पूछा कि कितने लाभुकों को इन योजनाओं से लाभ मिला है और जरूरतमंद परिवारों को इनका लाभ पहुंचाने के लिए विभाग की क्या कार्य योजना है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विधायक सरयू राय की नई पहल, क्षेत्रीय विकास के लिए सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
There is no ads to display, Please add some


















































