Jamshedpur : जुगसलाई थाना प्रभारी सस्पेंड, अपराधकर्मी मनीष सिंह के खिलाफ एक्शन नहीं लेने पर हुई कार्रवाई 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक
(एसएसपी) ने डीआइजी के आदेश पर जमशेदपुर के जुगसलाई थाना के प्रभारी बैजनाथ कुमार को सस्पेंड कर दिया है. इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपराधकर्मी मनीष सिंह के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. उनकी जगह पटमदा के इंस्पेक्टर रहे गुलाम रब्बानी को जुगसलाई का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. डीआइजी ने अपने सस्पेंशन आर्डर में कहा है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई है कि मनीष सिंह नामक अपराधी द्वारा जुगसलाई थाना क्षेत्र के कुछ व्यापारी और ठेकेदारों को डरा धमकाकर रंगदारी मांगी गयी है. उन व्यापारियों और ठेकेदारों द्वारा इसकी सूचना जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को दी गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. विवश होकर जमशेपदुर के एसएसपी को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा और अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ त्वरित विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया, लेकिन आज तक अपराधी मनीष सिंह की धरपकड़ के लिए जुगसलाई थाना प्रभारी के स्तर पर कोई ठोस और कारगर कार्रवाई नहीं की गयी, जिससे उनकी कार्यशैली संदिग्ध प्रतीत होती है.उनकी संदिग्ध कार्यशैली, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, कुख्यात अपराधियों के खिलाफ ढुलमुल रवैया के कारण क्षेत्र के व्यापारी और ठेकेदार भयभीत है और उनके और जनप्रतिनिधियों के बीच पुलिस की छवि धूमिल हो रही है. इसको देखते हुए इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को हटाया जाता है और उनको निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की अनुशंसा की गयी है. उनको तत्काल जीवनयापन भत्ता पर निलंबित किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्रथम छात्र सुभ्र कांति घोष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *