Jamshedpur: लोक अदालत से शहर में 2 लाख से ज्यादा केस का हुआ निष्पादन साथ ही 6 करोड़ रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

जमशेदपुर: झारखंड राज्य में 8 मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका ऑनलाइन उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. यह कार्यक्रम झालसा रांची के नेतृत्व में हुआ, और इसका प्रसारण जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के लोक अदालत हॉल में किया गया. इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया गया.

नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड केस निष्पादन

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में इस आयोजन के दौरान कुल 2,49,799 मामलों का निष्पादन किया गया. इसके साथ ही 6 करोड़ 9 लाख 96 हजार 453 रूपये की राजस्व प्राप्ति भी हुई. इस मामले में न्यायिक पदाधिकारियों ने अपनी 12 बेंचों के साथ कड़ी मेहनत की, जबकि घाटशिला अनुमंडल कोर्ट में तीन बेंचों का गठन किया गया. इस अवसर पर ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा एक मामले में पीड़ित पक्ष राज कुमार सिंह को 16 लाख 34 हजार 141 रूपये का चेक सौंपा गया.

मध्यस्थता से बिछड़े दंपती का पुनर्मिलन

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से पारिवारिक न्यायालय में चल रहे एक केस में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का समाधान मध्यस्थता के द्वारा किया गया. शिला कुमारी और अभय अपूर्वा के बीच तलाक के बाद के विवाद को इस लोक अदालत में सुलझाया गया. दोनों ने आपसी मतभेद भूलकर एक साथ रहने का संकल्प लिया और माला पहनाकर एक-दूसरे से मिठा किया. इस तरह के मध्यस्थता प्रयास से सैकड़ों दंपत्तियों को जीवन में नयी दिशा मिल रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सिदगोड़ा बालाजी मंदिर में अभिषेकम और पुण्य के भागी बने भक्तगण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time