Jamshedpur: अब मानगो को दो पावर ग्रिडों से मिलेगी बिजली, सरयू राय ने किया सब स्टेशन का उद्घाटन

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 में पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया। इस स्टेशन के शुरू होने से मानगो की बिजली आपूर्ति पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ हो जाएगी।

नए पावर सब स्टेशन से मानगो को बालीगुमा ग्रिड और गम्हरिया ग्रिड – दोनों से बिजली आपूर्ति मिलेगी। सरयू राय ने बताया कि अगर किसी इलाके में गम्हरिया ग्रिड से समस्या आती है तो वहां बालीगुमा ग्रिड से बिजली पहुंचाई जाएगी और अगर बालीगुमा ग्रिड में दिक्कत हुई तो गम्हरिया ग्रिड से सप्लाई दी जाएगी। इससे मानगो बिजली आपूर्ति में पूरी तरह सुरक्षित क्षेत्र बन गया है।

विधायक ने कहा कि एक समय था जब मानगो के लोग बिजली संकट से जूझते थे, लेकिन अब उन्हें दो ग्रिड का लाभ मिलेगा। आने वाले वर्षों में आरडीएसएस-2 योजना लागू होने पर 11000 वोल्ट के सभी तार भूमिगत कर दिए जाएंगे। इससे बिजली आपूर्ति और सुरक्षित हो जाएगी।

चोरी रोकने और सुरक्षा पर जोर
सरयू राय ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मीटर लगाने से लेकर शुल्क वसूली तक निगरानी रखें ताकि बिजली चोरी न हो। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को भी बिजली उपयोग और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। ट्रांसफार्मर जलने की स्थिति में 24 घंटे के भीतर उसे बदला जाएगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि कुछ वर्षों में मानगो में भी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था उतनी ही विश्वसनीय होगी, जितनी जुस्को क्षेत्र में है।

उद्घाटन कार्यक्रम में बिजली विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता अजीत कुमार, अधीक्षक अभियंता सुधीर कुमार, कार्यपालक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा, सहायक अभियंता प्रदीप कुमार दास, शाहनवाज अंसारी सहित कई अभियंता, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राजस्थान विद्या मंदिर में होगा नए कक्षों का निर्माण, सरयू राय ने किया शिलान्यास


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद

कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने का खुलासा, पुलिस खंगाल रही हथियार तस्करी का नेटवर्क जमशेदपुर : शहर में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ…

Spread the love

Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़

पोटका : बंगला क्लब खैरपाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तिकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time