Jamshedpur: दीपावली पर MGMअस्पताल में OPD बंद, मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी

जमशेदपुर:  मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में सोमवार को ओपीडी सेवाएं बंद रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचे सैकड़ों मरीजों को वापस लौटना पड़ा। कई लोग दूर-दराज के इलाकों से इलाज के लिए आए थे, लेकिन ओपीडी बंद होने की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

मरीजों का कहना था कि यदि पहले से सूचना दी जाती तो उन्हें अनावश्यक रूप से आने की जरूरत नहीं पड़ती। इस वजह से समय और पैसे दोनों की हानि हुई।
ओपीडी बंद होने से सामान्य मरीजों का दबाव इमरजेंसी विभाग पर बढ़ गया है। डॉक्टर गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि सामान्य रोगियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ओपीडी सेवाएं दीपावली के अवसर पर बंद रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं निरंतर चल रही हैं और गंभीर मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: दीपावली की रात हादसा, टाटा स्टील के ठेका मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the love

Related Posts

Gua : महावीर जयंती पर रामनगर के राम मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

गुवा: गुरुवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर रामनगर स्थित राम मंदिर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक…

Spread the love

Gua : सेल चिड़िया व रोवांम मे हनुमान जयंती मनी

गुवा : सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में हनुमान जयंती की धूम मची रही ।दो अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जयंती के अवसर पर खास तौर से भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time