Jamshedpur: दीपावली की रात हादसा, टाटा स्टील के ठेका मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत

जमशेदपुर:  भुईयांसिनान-बड़ासुसनी मुख्य सड़क पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बांकादा निवासी 38 वर्षीय अजीत प्रमाणिक की मौत हो गई। अजीत टाटा स्टील में ठेका मजदूर के रूप में काम करता था। हादसे के वक्त वह पश्चिम बंगाल के बराबाजार स्थित अपने साथी को घर छोड़कर बाइक से वापस लौट रहा था।

पीएलवी निताई चंद्र गोराई ने बताया कि अजीत हर हफ्ते एक दिन घर आता था। दीपावली और काली पूजा के मौके पर वह साथी को छोड़ने गया था। लौटते समय गुगलूबनी और मुकरूडीह गांव के बीच निर्माणाधीन सड़क पर गिट्टी बिखरी हुई थी, जिससे उसकी बाइक स्किड हो गई और वह गिर पड़ा।

 

अजीत प्रमाणिक

सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। मृतक की पत्नी सुमित्रा प्रमाणिक, बेटे शिवनाथ और सोमनाथ, तथा मां मंथरा प्रमाणिक का रो-रोकर बुरा हाल है। अजीत दो भाइयों में छोटा था। दीपावली की रात हुई इस दुर्घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बड़े भाई रंजीत प्रमाणिक ने बताया कि अजीत पिछले तीन महीने से टाटा स्टील में मजदूरी कर रहा था। परिजनों ने प्रशासन से सड़क की स्थिति सुधारने और ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक के लिए कदम उठाने की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: परसुडीह के S.K. ज्वैलर्स में सेंधमारी, दीवार काटकर चोरों ने उड़ाए जेवर

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही,जल निकासी नहीं होने से जनजीवन हुआ ठप्प 

बहरागोड़ा : लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र को पूरी तरह जलमग्न कर दिया है, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं और…

Spread the love

Potka : मानपुर पहुंचने का रास्ता बना जानलेवा, सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

दमाकी–मानपुर तीन किमी सड़क बदहाल, एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल पोटका : ऐतिहासिक गांव के रूप में पहचान रखने वाला मानपुर आज बुनियादी सड़क सुविधा के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time