जमशेदपुर : रविवार को शहर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें गोविंदपुर, सोपोडेरा, गदड़ा, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, बामनगोड़ा समेत आस-पास के सैकड़ों लोग शामिल हुये। जिसमें महिलाएं एवं बच्चें भी शामिल थे। क्षेत्रीय रविदास समाज के महामंत्री सत्यनारायण दास, गणेश दास, मनोज दास, घोलटू दास, बारीगोड़ा के रामचंद्र दास, मनीष कुमार दास, मुस्कान कुमारी, अशोक दास, पंकज दास, शिवशंकर दास, दिलीप दास, राजू दास, अजीत दास, अजय दास, बाल्मीकि दास, इंद्रदेव दास, सूरज दास आदि शोभायात्रा में शामिल थे।
शोभायात्रा निकालना संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों से अवगत कराने की पहल
रामचन्द्र दास ने जानकारी देते हुए बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महोत्सव सह पारिवारिक मिलन समारोह एवं शोभायात्रा समाज के लोगों को एक जुट करने तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों से अवगत कराने की सुंदर पहल थी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से रविदास समाज की एकता, संविधान के प्रति आस्था, सामाजिक न्याय, शिक्षा एवं संगठन के सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ विकृत मानसिकता के लोग ग़लत तर्क देकर नीचे तबके के लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं , सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की कोशिश किये हैं, जबकि ऐसे लोगों को संत शिरोमणि गुरु रविदास एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर नजर दौड़ानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लंबे समय से फरार वांछित अपराधकर्मी गिरफ्तार, भेजा गया जेल