Jamshedpur: जन शिकायत निवारण दिवस बना समाधान का सेतु, उपायुक्त ने खुद सुनी समस्याएं

जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं स्वयं सुनीं. इस अवसर पर लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर की समस्याएं रखीं, जिन पर उपायुक्त ने गंभीरता से विचार करते हुए समाधान का आश्वासन दिया.

जन सुनवाई के दौरान वृद्धा पेंशन, चौकदार नियुक्ति, एनएचएआई द्वारा अधिग्रहित भूमि का लंबित मुआवज़ा, पीडीएस दुकान आवंटन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ, भूमि विवाद, किरायेदार से संबंधित विवाद, शराब दुकान का लाइसेंस, अतिक्रमण, पार्किंग की समस्या, संस्थानों द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र और बकाया भुगतान जैसे अनेक मुद्दे सामने आए.

इनके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित कई आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें प्राथमिकता के साथ लिया गया.

इस अवसर पर मजदूर संघ, दलमा क्षेत्र ग्राम सुरक्षा मंच सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भी अपनी मांगें और समस्याएं उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कीं. उपायुक्त ने हर प्रतिनिधित्व को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया.

कई समस्याओं का तत्काल निराकरण मौके पर ही किया गया. वहीं, अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करें.

उपायुक्त सत्यार्थी ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है. जिला प्रशासन प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है और यह पहल प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास के पुल को और मजबूत करती है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गौसेवा के संकल्प को मिला निरंतरता का संबल, मारवाड़ी सम्मेलन की अनुकरणीय पहल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *