Jamshedpur: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने गंभीरता से सुनी समस्याएं

जमशेदपुर: जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय में आमजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी. कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपने-अपने मुद्दे रखे, जिनमें व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं शामिल थीं.

जनता की ओर से जो मुख्य शिकायतें प्रस्तुत की गईं, उनमें चिकित्सा सहायता हेतु आर्थिक सहयोग, बच्चों के स्कूल में नामांकन, गांव में शराबबंदी की मांग, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, सड़क अतिक्रमण, मइयां सम्मान योजना से वंचित रहना, विस्थापन संबंधी दिक्कतें, सड़क निर्माण की आवश्यकता और भूमि विवाद जैसे विषय प्रमुख थे.

उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के पास अग्रसारित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि समस्याओं का समाधान समयबद्ध, प्राथमिकता-आधारित और पारदर्शी ढंग से होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जन समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जिन शिकायतों के निपटारे के लिए स्थल निरीक्षण और भौतिक सत्यापन आवश्यक है, उन पर उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे यथाशीघ्र निरीक्षण कर वास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि निष्पक्ष और त्वरित निर्णय लिए जा सकें.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: प्रोजेक्ट उत्थान के तहत जिले में शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण, महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं को मिली जिम्मेदारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time