Jamshedpur: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं जनता की बातें, कई मुद्दों पर मिले आवेदन

जमशेदपुर:  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें सुनीं।

कार्यक्रम में नागरिकों ने स्वास्थ्य सुविधा, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, दबंगों द्वारा उत्पीड़न, थाने में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न होने, पैतृक संपत्ति पर अवैध निर्माण, बिजली मीटर लगाने, खतियान विवाद, भूमि विवाद, विस्थापितों की मांग, लंबित भुगतान, ग्रेच्युटी, बालू टेंडर, मृत्यु सहायता राशि, आधार सुधार, राशन कार्ड अपडेट और चौकीदार भर्ती जैसे मुद्दों पर आवेदन दिए।

उपायुक्त ने हर शिकायत को गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान कानूनी, प्रशासनिक या तकनीकी रूप से संभव है, उन्हें तुरंत निपटाया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों पर नियमित प्रगति रिपोर्ट देने और लापरवाही से बचने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं का हल केवल जवाबदेही नहीं, बल्कि विश्वास और पारदर्शिता कायम करने का माध्यम भी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: अवैध बालू भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो हाईवा जब्त

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *