Jamshedpur: भुइयाँडीह श्मशान घाट के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान, दर्जनभर अवैध दुकाने ध्वस्त

जमशेदपुर:  बुधवार को सीतारामडेरा के भुइयाँडीह श्मशान घाट के पास टाटा स्टील यूआईएसएल और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर लगभग दर्जनभर अवैध झोपड़ीनुमा दुकानों को ध्वस्त कर दिया। ये सभी दुकानें लंबे समय से श्मशान घाट की परिधि में अवैध रूप से संचालित हो रही थीं। इससे सरकारी और लीजधारी भूमि पर कब्जा बढ़ रहा था और अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को असुविधा हो रही थी।

 

अभियान की शुरुआत सुबह से ही धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर की गई। कार्रवाई में स्थानीय थाना पुलिस, टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि अवैध दुकानदारों को पहले नोटिस देकर खुद अपने ढांचे हटाने का पर्याप्त समय दिया गया था। बावजूद इसके कई दुकानदारों ने आदेश का पालन नहीं किया, जिसके बाद प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से सभी अवैध ढांचे मौके पर ही ध्वस्त कर दिए गए। प्रशासन की तैयारी और कड़ी कार्रवाई को देखते हुए दुकानदारों ने कोई विरोध नहीं किया, जिससे अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सका।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनहित और शहर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाएंगे।

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *