Bahragora: इलाज कराकर लौट रहे परिजनों की क्रेटा से टेलर की भीषण टक्कर, परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-18 पर काली मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इलाज कराकर रांची लौट रहे थे परिजन
मिली जानकारी के अनुसार, रांची निवासी फरीन तालत (25), नौसीन तालत (23), एवं मुसरफ अहमद (25) अपने परिजनों के साथ कोलकाता से अपने पिता का इलाज करवाकर रांची लौट रहे थे। यह परिवार एक एंबुलेंस और दो छोटे निजी वाहनों में यात्रा कर रहा था।

क्रेटा कार ने खोया संतुलन, टेलर से जा टकराई
काली मंदिर के पास अचानक उनकी हुंडई क्रेटा कार का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रहे टेलर से जोरदार टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time