Jamshedpur: उलीडीह में लापता युवक का शव मिलने के बाद आक्रोश, रोड जाम

जमशेदपुर:   उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई श्यामनगर में बीते रविवार से लापता चल रहे 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी के छठ घाट के पास संदिग्ध स्थिति में मिला। खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

 

स्थानीय लोगों का आक्रोश, सड़क जाम

आक्रोशित लोग प्रदीप साहू का शव लेकर उलीडीह थाना के पास मुख्य सड़क पर जाम कर दिया। जाम के कारण संकोसाई रोड नंबर 1 और आजादनगर जाने वाली सड़कें घंटों ब्लॉक रहीं और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

स्थानीयों का आरोप है कि संकोसाई रोड नंबर 1 का नदी किनारा अक्सर नशा करने वालों का अड्डा बन चुका है। असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के कारण मोहल्ले में असुरक्षा का माहौल है। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं।

परिवार और पुलिस की प्रतिक्रिया

प्रदीप के परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिवार का कहना है कि प्रदीप रविवार शाम से लापता था, लेकिन खोज में पर्याप्त तेजी नहीं दिखाई गई।

 

पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह देखा जा रहा है कि मौत दुर्घटना, नशे से जुड़े विवाद या किसी अन्य कारण से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

 

पुलिस आश्वासन, इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी

थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को सख्त कार्रवाई और गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने कहा कि नदी घाट क्षेत्र में शाम के समय गश्त बढ़ाई जाएगी और नशा करने वाले असामाजिक तत्वों पर अभियान चलाया जाएगा।

 

पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शव लेकर वहां से चले गए और जाम समाप्त हुआ, लेकिन इलाके में तनाव बरकरार है और लोग जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

    जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

    Spread the love

    Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

    आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *