गम्हरिया. उदयपुर स्थित सीतारामपुर डैम में शुक्रवार की देर शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदी गोली व दो खोखा बरामद किया. साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. युवक के सिर व सीने पर गोली लगी है. घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि मृतक नशे का आदि था. उसके पॉकेट से ब्राउन शूगर की पुड़िया आदि बरामद हुआ है. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: दो पक्षों में विवाद के बाद थाने के बाहर हंगामा, पुलिस ने किया लाठी चार्ज