जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर छात्रों के बीच मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान एक छात्र तौसीफ खान पर हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद तौसीफ और एक अन्य छात्र सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, इसी दौरान दोनों की हल्की टक्कर हो गई। मामूली झगड़ा देखते ही देखते बढ़ गया और आरोपियों में गुस्सा भड़क गया।
आरोपी छात्र ने घटना के तुरंत बाद अपने कुछ दोस्तों को बुलाया। थोड़ी ही देर में उनके साथी स्कूल गेट के बाहर पहुंच गए। जैसे ही तौसीफ बाहर निकला, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर तौसीफ की पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने तुरंत शिक्षक और सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी।
तौसीफ को तुरंत टीएमएच ले जाया गया और इलाज शुरू किया गया। सूचना पाकर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: जैतगढ़ में देशी कट्टा लहराने वाला 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, एक फरार