Jamshedpur: सुंदरनगर तालाब से मिला तीन दिन से लापता बिसु मुर्मू का शव, हत्या की आशंका

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी डुंगरी टोला निवासी बिसु मुर्मू (22) का शव तीन दिन बाद सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह स्थित जोड़ा तालाब से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर की शाम बिसु अपने दोस्तों दुर्गा सोरेन, दशमत टुडू और राजेश माहली के साथ बाइक से मेला घूमने निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसी दिन परसुडीह थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

तीन दिन तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन तेज की। रविवार को बिसु का शव तालाब से बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह दोस्तों के साथ स्नान करने तालाब गया था। हालांकि बिसु तैराकी जानता था, इसलिए केवल डूबकर मौत पर भी शक जताया जा रहा है।

परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने घटना की सच्चाई छिपाई और देर से जानकारी दी। पुलिस ने तीनों दोस्तों को हिरासत में लिया है। सुंदरनगर पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी आपसी रंजिश में बिसु की हत्या तो नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रवक्ता के बयान के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : थर्ड मार्च की तैयारियों को लेकर यूनियन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

जमशेदपुर : आगामी थर्ड मार्च की तैयारियों की समीक्षा को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएन टाटा साहब…

Spread the love

Potka : नान्दुप मागे पर्व पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

37वें वार्षिक सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम में खिलाड़ियों का दिखा जोश पोटका : आदिवासी मिलन संघ नान्दुप के तत्वावधान में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत नान्दुप पंचायत में नान्दुप मागे पर्व के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *