Jamshedpur: कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रवक्ता के बयान के खिलाफ दर्ज कराई FIR

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बिष्टुपुर थाना पहुंचा और भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव के बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। भाजपा प्रवक्ता ने टीवी चैनल के डिबेट में राहुल गांधी के सीने में गोली मारने की बात कहकर देश में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा किया था।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता का बयान गंभीर और सनसनीखेज है। उन्होंने बताया कि इस तरह के बयान से राहुल गांधी की जान पर खतरा बढ़ गया है और लोकतंत्र में ऐसी बातें कतई स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में भाजपा संगठन भी दोषी माना जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपते हुए कहा कि मलयालम चैनल के डिबेट के दौरान प्रिंटू महादेव ने सार्वजनिक रूप से यह बयान दिया कि “राहुल गांधी के सीने में गोली मारी जाएगी।” आवेदन में यह भी लिखा गया कि इस प्रकार के बयान देश के कानून, संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन हैं। आवेदन में प्रार्थना की गई कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

एफआईआर दर्ज कराने के समय जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, शफीअहमद खान, रजनीश सिंह, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, बिजेन्द्र पाण्डेय, अधिवक्ता नलिनी सिन्हा, अधिवक्ता रंजीत राम और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस ने कहा कि इस तरह के बयान से न केवल नेता की सुरक्षा प्रभावित होती है बल्कि देश में विरोधाभासी और उग्र राजनीतिक माहौल बनता है। पार्टी ने पुलिस और प्रशासन से अनुरोध किया है कि आरोपी प्रवक्ता पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: घाटशिला में उपचुनाव के दृष्टिगत विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो की तरह जुगसलाई में भी TSUISL चलाए स्वच्छता अभियान : अनिल मोदी

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने TSUISL (JUSCO) द्वारा मानगो नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान प्रारंभ किए जाने की…

Spread the love

Jamshedpur : शहर का अमन चैन खराब करने वाले अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा : वरीय पुलिस अधीक्षक

CGPC का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर किया स्वागत जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 21 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारिब से उनके…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time