Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार प्रभात से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे रविवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने के बाद ट्यूशन टीचर अपने गांव आसनबनी चला गया था. उसके बाद शनिवार को ही वह जुगसलाई आया था. जब पुलिस को उसके लोकेशन के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस ने फौरन टीम का गठन कर उसे जुगसलाई थाना के पास से ही गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि 11 मार्च को दोनों बच्चों का फाइनल परीक्षा का रिजल्ट आया था. जिसे लेकर दोनों भाई बहन ट्यूशन टीचर प्रभात कुमार को दिखाने के लिए गये थेपरीक्षा में कम अंक देख कर ट्यूशन टीचर प्रभात ने दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी. उसके बाद उन्होंने बच्चों के पिता मो. मुख्तार ने शिक्षक प्रभात कुमार भगत के खिलाफ जुगसलाई थाना में केस दर्ज कराया है. दूसरी ओर, जुगसलाई पुलिस ने विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी सोनू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है. सोनू कदमा का रहने वाला है. वह महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे शादी करने का वादा किया. उसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. बाद में उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद महिला ने जुगसलाई थाना में सोनू के खिलाफ केस दर्ज कराया था.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

Spread the love

Jamshedpur : न्याय की मांग को लेकर चार वर्षीय मासूम के शव के साथ परिजनों ने खालसा स्कूल के सामने दिया धरना

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के समीप शनिवार को कार की चपेट में आने से मृत चार वर्षीय मासूम आरुष के परिजनों ने रविवार को न्याय की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time