Jamshedpur: मजदूरी करने पांच वर्षीय बेटे को साथ लाया श्रमिक, सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम की गई जान

जमशेदपुर:  गरीबी के कारण तपन कुम्भकार अपने पांच वर्षीय बेटे आदर्श कुमार को साथ लेकर सिदगोड़ा आस्था सिटी टाउन में मजदूरी करने आए थे। शुक्रवार को खाना खाने के बाद आदर्श खेल के लिए बाहर निकला और वहीं घर के पास बने खुले सेप्टिक टैंक में गिर गया।

काफी देर तक आदर्श दिखाई नहीं दिया, जिससे पिता और आसपास के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सेप्टिक टैंक के पास बच्चे का चप्पल मिलने के बाद उन्हें चिंता हुई। जब टैंक में तलाश की गई, तो आदर्श बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे तुरंत मर्सी अस्पताल ले जाया गया और बाद में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह दुखद घटना निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। खुले सेप्टिक टैंक बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: टाटा स्टील में सुरक्षा व्यवस्था फेल! प्लांट में कार लेकर घुसा अनाधिकृत युवक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time