जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में थाना कांड संख्या 155/25 से जुड़े आरोपी सुशांतो कर्मकार, उम्र 27 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। यह मामला 19 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी सुशांतो कर्मकार मानगो के जवाहर नगर, रोड नंबर 15, पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला है। पुलिस ने उसे विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार किया और बाद में माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कपाली में बम के हमले से दीवार क्षतिग्रस्त, अज्ञात बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस