Jamshedpur : XLRI को बम से उड़ाने की धमकी,  पाकिस्तान से आया धमकी भरा इ-मेल, कैंपस कराया गया खाली 

जमशेदपुर : देश की नंबर वन प्रबंधकीय संस्था एक्सएलआरआइ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी इ-मेल के जरिये कॉलेज प्रबंधन को मिली है. शुरुआती जांच में पाया गया है कि पाकिस्तान से बम उड़ाने की धमकी दी गयी है, जिसमें कहा गया है कि ड्रोन के जरिये संस्थान को उड़ा दिया जायेगा. इसके बाद पूरे संस्थान को खाली करा दिया गया है और डॉग स्कवायड के माध्यम से जांच शुरू करा दी गयी है. पूरे एरिया की चेकिंग की जा ही है. बम निरोधक दस्ता को काम पर लगाया गया है. इसकी जानकारी संस्था के निदेशक को इ-मेल के माध्यम से दी गयी. इसके बाद इ-मेल की जानकारी जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय को दी गयी, जिसके बाद पूरे एरिया को खाली कराकर जांच शुरू कर दी गयी है. सुरक्षा घेरे में पुलिस ने पूरे कैंपस को ले लिया है. इस घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आयी है और पूरे एरिया की घेराबंदी की गयी है. बाहरी लोगों को इंट्री को रोक दी गयी है. इससे पहले रांची कोर्ट समेत तमाम इलाकों को उड़ाने की धमकी दी गयी थी. इस धमकी के बाद से पूरे राज्य में अलर्ट है. जमशेदपुर में पहली बार ऐसी धमकी आने के बाद सनसनी फैल गयी है. साथ ही सुरक्षा को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई है.

इसे भी पढ़ें : BREAKING : बहरागोड़ा में केनरा बैंक की साकरा शाखा से 15 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने कर्मियों को बनाया बंधक

 

Spread the love

Related Posts

jamshedpur : परसुडीह में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर ठेका मजदूर की मौत, परिवार में छाया मातम

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ठेका मजदूर की मौत हो गई। काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने के कारण 35…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह फ्लाइओवर निर्माण स्थल से लोहे और शटरिंग सामग्री की चोरी, लाखों का नुकसान, अज्ञात के खिलाफ FIR

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित फ्लाइओवर निर्माण स्थल से लोहे, शटरिंग प्लेट और पाइप की चोरी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *