Jamshedpur: गांधी घाट पर जदयू ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने मानगो स्थित गांधी घाट पर पहुंचकर उनके स्मारक स्थल पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. इस दौरान वरिष्ठ जद(यू) नेता सुबोध श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे.

महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक
इस अवसर पर जद(यू) नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने देशवासियों को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया. उनका सादगी भरा जीवन ही उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी. उन्होंने अहिंसा के सिद्धांत पर चलते हुए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और भारत को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. गांधीजी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है.

कार्यक्रम में कई नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रवीण सिंह, कन्हैया ओझा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संजीव सिंह, त्रिलोचन सिंह, अशोक सिंह, दर्शन सिंह, विजेंद्र सिंह, चंचल सिंह, ममता सिंह, हरभजन सिंह, दिलीप प्रजापति और गणेश चंद्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहीद दिवस पर ग्रेजुएट कॉलेज में शहीदों की याद में रखा गया मौन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देशभर में युवा इकाई का करेगा गठन,  राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद में हुई बैठक में  लिया निर्णय

युवा सम्मेलन अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन पर बनी रणनीति जमशेदपुर :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व…

Spread the love

Jamshedpur : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का निधन, 27 को होगी अंत्येष्ठि

जमशेदपुर : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का शुक्रवार को टीएमएच में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time