Jamshedpur: पीएम मोदी की माता पर टिप्पणी के विरोध में JDU का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला जलाया

जमशेदपुर:  जमशेदपुर महानगर जदयू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बिहार में महागठबंधन की “वोट अधिकार यात्रा” के दौरान राहुल गांधी की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

इस प्रदर्शन में जदयू प्रदेश महासचिव अंजली सिंह, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कौशल कुमार समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि “महिला शक्ति का अपमान, पूरे देश का अपमान है।” उन्होंने कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी को लोकतांत्रिक और सामाजिक मर्यादा पर गहरी चोट बताया।

जदयू नेताओं का कहना था कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस बौखलाहट में भड़काऊ और असंवेदनशील टिप्पणी कर रही है। यह केवल प्रधानमंत्री के प्रति नहीं, बल्कि देश की हर माँ और महिला शक्ति का अपमान है। महिला कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जनता से अपील की कि ऐसे बयानों का विरोध करें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।

प्रदर्शन में जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, विनोद सिंह, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, महिला जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा, अनुसूचित जाति अध्यक्ष राजेश प्रसाद, महानगर महासचिव राजकुमार पासवान, महिला महासचिव ममता सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बारीगोड़ा बस्ती में भाजपा की जनसभा, सीमेंट प्लांट पर कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time