Jhargram : अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन, अधिकारियों के आश्वासन पर हटा जाम

झाड़ग्राम : अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाओं का आक्रोश गुरुवार दोपहर सड़क पर देखने को मिला। नगरपालिका क्षेत्र की महिलाओं ने केडिया पेट्रोल पंप के समीप 9 नंबर राज्य सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। अचानक हुए सड़क अवरोध से व्यस्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि इलाके की कई लाभार्थियों को लंबे समय से अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार उपेक्षा से नाराज महिलाओं ने आखिरकार सड़क पर उतरकर अपनी मांग बुलंद की।सड़क जाम के कारण दूरदराज के यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों, छोटे-बड़े वाहनों और अन्य यातायात साधनों की आवाजाही बाधित होने से राहगीर काफी देर तक जाम में फंसे रहे।

इधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारी महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा मामले में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद महिलाओं ने सड़क अवरोध हटा लिया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अन्नपूर्णा योजना की बकाया राशि का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि योजना की राशि उनके लिए आर्थिक सहारा है, इसलिए भुगतान में लगातार हो रही देरी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : ‘उन्नत तकनीक से सब्जी खेती’ विषय पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time