Jharkhand: खेल विभाग में हुआ है 6 करोड़ का खेल, राज्यसभा सांसद ने झारखंड सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Spread the love

रांची: राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड सरकार पर खेल विभाग में 6 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में नियमों को दरकिनार कर खेल किट की आपूर्ति का ठेका गलत तरीके से दिया गया।

सांसद के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया में सबसे कम दर देने वाली कंपनी (L1) को दरकिनार कर उच्च दर वाली कंपनी (L2) को ठेका दिया गया। इससे सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान हुआ।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि —
“आख़िर यह अतिरिक्त पैसा गया कहां?”

दीपक प्रकाश ने इस पूरे टेंडर को तत्काल रद्द करने और स्वतंत्र जांच की मांग की है। उन्होंने इसे पारदर्शिता के खिलाफ और सरकारी नियमों की खुली अनदेखी करार दिया है।

मामले ने तूल पकड़ लिया है। विपक्ष ने राज्य सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए जवाब मांगा है। इस प्रकरण ने राजनीतिक हलकों में गर्मी बढ़ा दी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पर और बड़ा राजनीतिक हमला हो सकता है।

अब देखना यह है कि राज्य सरकार इस आरोप का क्या जवाब देती है और क्या खेल विभाग की निविदा प्रक्रिया पर स्वतंत्र जांच की मुहर लगती है या नहीं।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड से हजारों सेविकाएं दिल्ली रवाना, जंतर मंतर पर 18 जून से शुरू होगा देशव्यापी धरना


Spread the love

Related Posts

Jharkhand: झारखंड से हजारों सेविकाएं दिल्ली रवाना, जंतर मंतर पर 18 जून से शुरू होगा देशव्यापी धरना

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने जानकारी दी है कि झारखंड के 24 जिलों की हजारों सेविका व सहायिका अपनी…


Spread the love

Jharkhand JSSC Madhyamik Acharya 2025: झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, JSSC ने निकाली 1373 पदों पर भर्ती

Spread the love

Spread the loveरांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने माध्यमिक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के तहत 1373 पदों पर सेकेंडरी टीचर की नियुक्ति के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *