Jharkhand: ‘‘विकास सिर्फ भाषणों में’’–130वें संशोधन पर सोरेन का केंद्र पर हमला, कहा -‘‘देश को कमजोर करने की कोशिश’’

रांची:  130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे ‘‘तानाशाही कानून’’ बता रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि बीजेपी नीत सरकार देश को ‘‘कमजोर और विभाजित’’ करने वाले कदम उठा रही है।

विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में सोरेन ने कहा, ‘‘बीजेपी नेताओं की विकास और मजबूती की बातें केवल भाषणों तक सीमित हैं। असल में संविधान संशोधन और फैसलों के जरिए लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर किया जा रहा है।’’

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी सोरेन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘‘सभी देख रहे हैं कि किस तरह संविधान संशोधन और मतदाता सूची में बदलाव किए जा रहे हैं। जनता को इनका असर समझना चाहिए।’’

विपक्ष का प्रदर्शन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेताओं ने सोमवार सुबह विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि 130वें संविधान संशोधन का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए किया जाएगा।
इस विधेयक में प्रावधान है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री अगर 30 दिन या उससे अधिक जेल में रहते हैं, तो वे पद पर बने नहीं रह सकेंगे। विपक्ष के मुताबिक यह ‘‘राजनीतिक हथियार’’ है।

राहुल गांधी की यात्रा की सराहना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘वोटर अधिकार यात्रा’’ पर प्रतिक्रिया देते हुए सोरेन ने कहा, ‘‘देश को केंद्र सरकार के कुकृत्यों से अवगत कराना जरूरी है। जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है और हमें उसी तक जाना होगा।’’

सोरेन का यह बयान आने वाले समय में केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव को और तेज कर सकता है। झारखंड की राजनीति में यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है।

 

 

इसे भी पढ़ें : भारत में अटपटा लगता है जब कुत्तों पर चर्चा होती है, गौमाता की नहीं – मनोज चौधरी

Spread the love

Related Posts

Muri : नेत्र जांच शिविर में 130 की हुई जांच, 52 में मिले मोतियाबिंद के लक्ष्ण  

मुरी : सिल्ली लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट एवं सेवा भारती सिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला सिल्ली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर…

Spread the love

Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time