Adityapur : आदित्यपुर थाना प्रभारी से मिला झामुमो नगर कमेटी का प्रतिनिधिमंडल

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की से आदित्यपुर नगर कमेटी झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल झामुमो के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान और उपाध्यक्ष राजेश लाहा के नेतृत्व में मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.इसी दौरान राजेश लाहा ने नए प्रभारी से अपने क्षेत्र में हो रहे नशाखोरी और अड्डा बाजी एवं क्राइम को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही। और थाना मे आने वाले गरीब तत्व के फरियादी के साथ दुर्व्यवहार न हो उनके फरियाद को जल्द निष्करण किया जाए.

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहेगा

इधर नए प्रभारी ने आश्वासन दिया कि उनके तरफ से जितना हो सकेगा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहेगा। प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा की उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से कारगर पुलिसिंग संभव है वही अपराधियों को लेकर ज़ेरो टालरेंस की नीति के कार्रवाई का भरोसा दिया।वही आदित्यपुर नगर कमेटी के नेताओं ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से थानेदार को अवगत कराया। इस अवसर पर वीरेंद्र प्रधान,शंकर मुखी, राजेश लाहा, लालबाबू सरदार, वीरेंद्र गुप्ता, सरोज महापात्र, अजीत प्रधान, राजू सरदार, प्रेम प्रधान, राखल प्रधान, भोला सरदार,कृष्ण चंद महतो, अभिमुख,वीरेंद्र तिवारी, बिरजू पति,डोनाल मंडल, आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : कांग्रेसियों ने वीर गंगा नारायण सिंह को पुष्प अर्पित कर किया याद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time