जमशेदपुर : मानगो बाजार के दुकानदारों ने पूर्वी सिंहभूम के जिला उपयुक्त को एक पत्र प्रेषित कर मानगो पायल सिनेमा जाने वाली सड़क पर बन रहे फ्लाईओवर के डिजाइन को लेकर आपत्ति दर्ज की है और यातायात समस्याओं को देखते हुए फ्लाईओवर निर्माण में नए प्रावधानों को जोड़ने और पुनर्विचार होने तक निर्माण कार्य को स्थगित रखने की मांग की है.
फ्लाईओवर में कई खामियां
दुकानदारों ने उपायुक्त को प्रेषित पत्र में बताया की मानगो पायल सिनेमा जाने वाली सड़क पर बन रहे फ्लाईओवर में कई खामियां है. उक्त मार्ग पर फ्लाइओवर निर्माण केवल साकची से मानगो की ओर आने के लिए वन वे व्यवस्था के तहत किया जा रहा है. जोकि पायल सिनेमा के पास जाकर उतरेगा. पायल सिनेमा जाने वाली सड़क बेहद ही संकरी है उक्त सड़क पर निर्माण कार्य होने से एक ही पथ से आवागमन हो रहा है. जिससे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. फ्लाइओवर किस तरह बन रहा है. सर्विस रोड कितनी चौड़ी होगी इसके बारे में कोई जानकारी स्थानीय लोगों को नहीं प्रदान की गई है.
घंटो जाम की स्थिति बनी रहेगी
फलाईओवर निर्माण को देखकर यह जरूर प्रतीत हो रहा है की सड़क के एक तरफ फ्लाईओवर का पिलर रहेगा और दूसरी तरफ पुरानी सड़क रहेगी जिससे लोग आवागमन करेंगे यदि ऐसी स्थिति रहती है तो सड़क अत्यंत संकरी हो जाएगी और आवागमन में राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा और रोजाना घंटो जाम की स्थिति बनी रहेगी.
डिजाइन में बदलाव किए जाए
दुकानदारों ने जिला उपायुक्त से मांग की कि फ्लाईओवर निर्माण के डिजाइन को सार्वजनिक रूप से स्थानीय लोगों एवं स्थानीय दुकानदारों के समक्ष रखा जाए. एक संयुक्त बैठक स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारियों और स्थानीय दुकानदारों के साथ आयोजित की जाए जिसमें फ्लाईओवर निर्माण कार्य का कंप्लीट ब्लूप्रिंट साझा किया जाए. विचारोपरांत स्थानीय लोगों की सुविधाओं को देखते हुए और उनके सुझावों के अनुरूप इसके डिजाइन में आव्यशकता अनुसार बदलाव किए जाए.
There is no ads to display, Please add some



















































