Kharagpur : स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

खड़गपुर : स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत गुरुवार को खड़गपुर के गोलबाजार रेलवे लोकल मार्केट में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ आरपीएफ, सिविल डिफेंस, स्काउट्स एंड गाइड्स तथा स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम का आयोजन खड़गपुर मंडल के डीआरएम ललित मोहन पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान एडीआरएम, शाखा अधिकारी, रेलवे कर्मचारी और अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे। श्रमदान शुरू होने से पहले डीआरएम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इसके बाद गोलबाजार के रेलवे लोकल मार्केट क्षेत्र में सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाया गया। प्रतिभागियों ने सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

रेलवे के अनुसार, खड़गपुर मंडल के सभी स्टेशनों, कार्यालयों और रेलवे कॉलोनियों में भी इसी तरह के स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें रेलवे कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी भाग ले रहे हैं। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को साझा जिम्मेदारी के रूप में मजबूत करना है।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : खड़गपुर मंडल में 45 सेवानिवृत अधिकारियों – कर्मचारियों को दी गई ससम्मान विदाई 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : राधा-कृष्ण मंदिर से माइक के दो यूनिट चोरी, पुजारी ने दर्ज कराई शिकायत

पोटका : कलिकापुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने माइक के दो यूनिट चोरी कर लिए। गुरुवार को चोरी की जानकारी मिलने के बाद मंदिर परिसर…

Spread the love

Jamshedpur : जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई का निर्विरोध चयन, प्रतीक बने अध्यक्ष

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, झारखंड प्रदेश के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई के पदाधिकारियों का बिना किसी प्रतिद्वंद्विता एवं विरोध के निर्विरोध निर्वाचन हुआ।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time