भू-माफियाओं ने रैयती जमीन में गाड़े गये पिलर को तोड़ा, पीड़ित ने पुलिस से लगायी न्याय की गुहार  

 

गम्हरिया: गम्हरिया थाना अंतर्गत शंकरपुर में रामसाय सोरेन के रैयती जमीन पर गाड़े गये 37 पिलर को भू-माफियाओं द्वारा मंगलवार सुबह तोड़ दिया गया. इसकी सूचना पाकर स्थल पर पहुंचे रामसाय सोरेन ने तत्काल भू-माफियाओं के खिलाफ गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि कुछ दिन पूर्व भू-माफियाओं द्वारा उनकी रैयती जमीन को अतिक्रमण करने के उद्देश्य से जबरन घेराबंदी शुरू की गयी थी. इसका विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दिया गया. इसी बीच अंचल से जमीन का सीमांकन कराकर अपनी जमीन पर 37 पिलर लगाकर घेराबंदी करवायी गयी. मंगलवार सुबह जब सोरेन अपनी जमीन पर गये तो देखा कि भू-माफियाओं द्वारा सभी पिलर को तोड़ दिया गया है. सोरेन ने बताया कि घटना में शामिल भू-माफिया आपराधिक किस्म के है, जो जेल भी जा चुके है. उनके द्वारा लगातार धमकी दिये जाने से परिवार के सदस्यों मे दहशत का माहौल है. मामले से संबंधित शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है.

 

इसे भी पढ़ेः शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण का आरोपित बरी

Spread the love

Related Posts

Potka : झारखंड-ओड़िशा सीमा पर जंगल किनारे अज्ञात युवती का जला शव बरामद, हत्या की आशंका

पोटका: झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर स्थित जंगल के किनारे बुधवार को 35 से 40 वर्षीय अज्ञात युवती का जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना…

Spread the love

Potka : कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *