Jamshedpur: विधायक सरयू राय की त्वरित कार्रवाई से बहाल हुई मानगो की जलापूर्ति

जमशेदपुर:  मानगो के आशियाना अनंततारा अपार्टमेंट के सामने एनएचएआई द्वारा नाला खुदाई करते समय मानगो जलापूर्ति की मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण कुमरूम बस्ती, समता नगर, मंगल कालोनी, झारखंड बस्ती, परमेश्वर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, चंद्रावती नगर, पारडीह सहित लगभग 5,000 घरों में जलापूर्ति ठप हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक सरयू राय को जानकारी दी गई। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए कि पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल की जाए।

संतोष भगत और पिंटू सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी ने पहले ही पेयजल विभाग को पाइप शिफ्ट करने का पत्र भेजा था, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। विधायक सरयू राय के निर्देश पर अधिकारियों और कंपनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाइपलाइन की मरम्मत कर दी। साथ ही ह्यूम पाइपलाइन बिछाने का काम रोक कर गड्ढा भर दिया गया।

इस टंकी से जोन नंबर-1 के लगभग 5,000 घरों को जलापूर्ति होती है, और इसकी क्षमता 25 लाख लीटर है। पाइप फटने से जलापूर्ति ठप होने के कारण स्थानीय लोग असुविधा का सामना कर रहे थे। घटना स्थल पर प्रवीण सिंह, लालू गौड़, मनोज गुप्ता, प्रेम सक्सेना, टुनटुन सिंह, अजय, जीतेंद्र साव सहित कई लोग मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: NHAI द्वारा नाला खुदाई के दौरान मुख्य पाइप लाइन फटा, 5000 घरों में जलापूर्ति ठप 

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *