Jamshedpur: NHAI द्वारा नाला खुदाई के दौरान मुख्य पाइप लाइन फटा, 5000 घरों में जलापूर्ति ठप

जमशेदपुर:  आज मानगो NH-33, सहारा सिटी के सामने NHAI द्वारा नाला खुदाई के दौरान JCV की मशीन से मानगो जलापूर्ति का मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण NH इलाके में जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

लगभग 5,000 घरों में पानी की किल्लत
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार करीब 5,000 घरों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। प्रभावित इलाकों में कुमरूम बस्ती, समता नगर, मंगल कॉलनी, झारखंड बस्ती, परमेश्वर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, चंद्रावती नगर, पारडीह और आसपास के कुछ हिस्से शामिल हैं।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही विधायक सरयू राय के जनसुबिधा प्रतिनिधि संतोष भगत तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत विधायक को घटना की पूरी जानकारी दी।

विधायक सरयू राय ने संबंधित अधिकारियों को जलापूर्ति को पहले की तरह सुचारू करने के लिए पाइप लाइन की मरम्मत जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। इस दौरान मानगो नगर निगम के AE अमित आनंद और PHED के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे और मरम्मत कार्य की शुरुआत के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time