Jharkhand: झारखंड में आज से मनाया जाएगा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’, हर पंचायत में लगेगा शिविर

जमशेदपुर:  राज्य सरकार ने ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम को इस वर्ष ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह सप्ताह 21 से 28 नवंबर 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत मिलने वाली सरकारी सेवाओं को आम लोगों तक तेज, सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।

हर पंचायत में लगाया जाएगा कम-से-कम एक शिविर
सप्ताह के दौरान जिले की सभी पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ वहीं पर उपलब्ध कराने के साथ योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

शिविर में आवेदन प्राप्त करने और तुरंत निष्पादन पर जोर
शिविरों में लोगों से सरकारी सेवाओं से जुड़े आवेदन लिए जाएंगे और उनका यथासंभव तुरंत निपटारा किया जाएगा। विशेष रूप से निम्न सेवाओं पर प्राथमिकता रहेगी—

  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र
  • नया राशन कार्ड
  • दाखिल–खारिज
  • भूमि की मापी
  • भूमि धारण प्रमाण पत्र

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े आवेदन
इसके अलावा अधिनियम में सूचीबद्ध अन्य सेवाओं और लोक-कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।

शिकायतों का तुरंत समाधान, पोर्टल पर अपलोड
हर शिविर में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। ऑन-द-स्पॉट शिकायतों का समाधान कर संबंधित कागजात और आवेदक की तस्वीर पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। शिकायतों को अधिकतम उसी दिन या अधिनियम में निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाने का लक्ष्य है। सभी आवेदनों की ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगी।

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : राहे प्रखंड में तीन विकास योजनाओं का विधायक अमित महतो की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास

    मुरी:  सिल्ली विधानसभा के राहे प्रखंड क्तीषेत्नर में तीन  विकास योजना का शिलान्यासविधायक अमित महतो की उपस्थिति में गांव के वृद्ध माताओं के हाथों से किया गया।जिसमें पहला कस्तूरबा गांधी…

    Spread the love

    Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

    पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time