Jamshedpur: नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर JDU ने साकची गोलचक्कर पर बांटा 101 किलो लड्डू

जमशेदपुर:  बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत और नीतीश कुमार के लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जदयू पूर्वी सिंहभूम के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर भव्य लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में 101 किलो लड्डू आम लोगों और राहगीरों में वितरित किए गए। पूरा कार्यक्रम “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “जदयू जिंदाबाद” के नारों से गूँज उठा। महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बनाया। लोग एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर इतिहासिक जीत की खुशी मना रहे थे।

जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा “यह दिन देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यह सुशासन, विकास और विश्वास की जीत है। लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश कुमार ने पूरे देश में एक नई मिसाल कायम की है। उनकी छवि स्वच्छ, सशक्त, विकासोन्मुख और संवेदनशील नेता की रही है, जो बिहार को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही हैं।”

कार्यक्रम में जदयू के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें शामिल हैं:
सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, दुर्गा राव, राजेश कुमार, विकास साहनी, मृत्युंजय कुमार सिंह, आकाश शाह, प्रेम सक्सेना, नीरज सिंह, संजीव सिंह, राज कुमार पासवान, विकास रजक, अमृता मिश्रा, ममता सिंह, विजय सिंह, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, शमशाद खान, चुन्नू भूमिज, दिलीप प्रजापति, गोल्डन पांडे, महावीर साहू और कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

कार्यक्रम खुशी और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर नीतीश कुमार की जीत का जश्न मनाया और जदयू की सफलता का उत्सव साझा किया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time