Deogarh: जसीडीह में होली की रात बड़ा हादसा, चकाई मोड़ पर आग में एक दर्जन से अधिक दुकानें जली

देवघर: होली की रात जसीडीह में बड़ा हादसा हो गया. शुक्रवार देर रात चकाई मोड़ स्थित बस स्टैंड के पास भीषण अग्निकांड में एक दर्जन से अधिक दुकानें जल गई. इसमें ज्यादातर दुकानें अस्थाई थी, जिसमें होटल, पान की गुमटी, साइकिल रिपेयरिंग और रिक्शा खटाल आदि शामिल हैं. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुंचे दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस अग्निकांड से होली का उत्सवी माहौल गम में बदल गया. दुकानदारों की सारी पूंजी भी आग में जल गई. सुबह तक जले मलबे से धुएं उठ रहे थे. प्रतक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद खाने-पीने के होटलों में रखे गैस सिलेंडर के ब्लास्ट करने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से लपटों ने एक-एक अन्य दुकानों को भी अपनी आगोश में ले लिया. फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है. पीड़ित दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur सीतारामपुर डैम में गोली मारकर युवक की हत्या

Spread the love

Related Posts

Chandil : कपाली में स्क्रैप टाल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

डोबो-कान्दरबेड़ा मार्ग पर देर रात मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका चांडिल : चांडिल अनुमंडल के अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक स्क्रैप टाल में अचानक भीषण…

Spread the love

Jamshedpur : साकची में जंक्शन रेस्टोरेंट में आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  साकची थाना क्षेत्र स्थित जंक्शन रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. यह रेस्टोरेंट साकची गुरुद्वारा के सामने स्थित है. जानकारी के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *