Muri : मुरी व सिल्ली में दुर्गा पूजा की धूम, आकर्षक पंडालों और रंग-बिरंगी लाइटिंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

मुरी : दुर्गा पूजा को लेकर मुरी और सिल्ली क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। अष्टमी पूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु पूजा सामग्री और प्रसाद लेकर मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पंडालों में विधिवत रूप से पूजा-पाठ शुरू हुआ। शंख की गूंज, घंटियों की मधुर ध्वनि और ढाक की थाप से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

मुरी के बड़ा मुरी में सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं के बीच पुड़ी-दाल का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, हिंडाल्को, बड़ा मुरी, छोटा मुरी, लगाम और रेलवे कॉलोनी में आकर्षक ढंग से पूजा पंडालों का निर्माण किया गया है। पंडालों की भव्य सजावट और रंग-बिरंगी लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते पंडालों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

इसी तरह सिल्ली क्षेत्र के लुपुंग, राधिका मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा-अर्चना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चारों ओर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार; दो लोडेड हथियार समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

सौदान सिंह एवं पवन साईं से अमरप्रीत सिंह काले ने की शिष्टाचार मुलाकात रांची :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर में 13 बकरियों की चोरी, 1.20 लाख रुपये का नुकसान

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित सरकारी अस्पताल के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने आसिफ अंसारी की 13 बकरियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time